डिलीवरी के बाद पीरियड्स कब फिर से शुरू होते हैं?HealthPlanet

Posted on Sat 22nd Oct 2022 : 11:50

डिलीवरी के बाद पहली बार कैसे आते हैं पीरियड्स
डिलीवरी के बाद पीरियड को लेकर महिलाएं बहुत असमंजस में रहती हैं। वहीं, उनके मन में यह सवाल भी आता है कि डिलीवरी के कितने दिनों बाद पीरियड्स आते हैं।
प्रेगनेंसी के नौ महीनों तक माहवारी नहीं आती है और यही वजह है कि अक्‍सर महिलाओं को डिलीवरी के बाद पीरियड्स आने को लेकर मन में कुछ सवाल रहते हैं।
डिलीवरी के बाद पीरियड्स आना अक्‍सर इस बात पर निर्भर करता है कि आप स्‍तनपान करवा रही हैं या नहीं। तो आइए जानते हैं कि प्रसव के बाद महिलाओं का मासिक चक्र कब शुरू होता है और इसमें क्‍या बदलाव आते हैं।

कब आते हैं पीरियड्स

डिलीवरी के लगभग छह से आठ सप्‍ताह के बाद पीरियड्स आते हैं, वो भी अगर आप स्‍तनपान नहीं करवा रही हों तो। स्‍तनपान करवाने की स्थिति में पीरियड आने का समय हर महिला में अलग हो सकता है। वहीं, कुछ महिलाओं को तो तब तक पीरियड्स नहीं आते, जब तक कि वो शिशु को दूध पिलाती हैं।अगर नॉर्मल डिलीवरी के बाद पीरियड जल्‍दी वापस आ गए तो डॉक्‍टर आपको पोस्‍ट डिलीवरी के पहले पीरियड में टेंपन का इस्‍तेमाल करने से मना कर सकते हैं।ऐसा इसलिए कहा जाता है कि क्‍योंकि शरीर अभी भी डिलीवरी के घावों से उभर रहा होता है और टेंपन की वजह से योनि में चोट लग सकती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info